Beed Loksabha Election, महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, Key Candidates और रिजल्ट डेट

Beed Loksabha Election, महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में महाराष्ट्र से 11 सीटों पर चुनाव होगा। इन 11 सीटों में से एक बीड भी है। चलिए जानते हैं बीड में अब तक किस पार्टी का दबदबा रहा है। यहां मतदान कब होगा, बीड के प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं और चुनाव का रिजल्ट कब आएगा।

Beed Loksabha Election, महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) चल रहा है। अबतक तीन चरणों के चुनाव हो चुके हैं। अब चौथे चरण का चुनाव 13 मई को किया जाएगा। महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं, जिनके लिए वोटिंग होने हैं। 7 चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्य में 5 अलग-अलग चरणों में मतदान किए जाएंगे। चौथे चरण में महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों के लिए 13 मई को बीड लोकसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं। महाराष्ट्र के नंदुरबार (Nandurbar), जलगांव (Jalgaon), रावेर (Raver), जालना (Jalna), औरंगाबाद (Aurangabad), मावल (Maval), पुणे (Pune), शिरूर (Shirur), अहमदनगर (Ahmednagar), शिरडी(Shirdi) और बीडल (Beed) पर लोकसभा चुनाव होने वाला है। जिनमें बीड एक है, जहां 6 सीटों पर चुनाव किए जाएंगे। बीड जिले का क्षेत्रफल 10,693 वर्ग km में फैला हुआ है। जनगणना 2011 के अनुसार इसकी जनसंख्या 2,585,049 हैं। कृषि यहां का मुख्य व्यवसाय है। चौथे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में जालना में रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे और बीड में भाजपा की पंकजा मुंडे के नाम शामिल हैं। आने वाले पांचवें और आखिरी चरण में जिन 13 लोकसभा सीटों पर मतदान किए जाएंगे, उनमें उत्तर महाराष्ट्र की धुले, डिंडोरी, नासिक और पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर हैं। जिनमें सेंट्रल, मुंबई साउथ सेंट्रल और मुंबई साउथ। पांचवें चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा के वकील उज्ज्वल निकम और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ के नाम शामिल हैं।

loksabha election 2024

बीड लोकसभा क्षेत्र

बीड में पहली बार कब हुआ चुनाव

महाराष्ट्र के बीड में भारत के पहले आम चुनाव के बाद 17 अप्रैल 1952 को पहली लोकसभा का गठन किया गया था। बीड महाराष्ट्र 48 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक प्रशासनिक जिला भी है। यहां लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें जियोराई, माजलगांव, बीड, अष्टी, कैज(एससी) और परली शामिल हैं। 1952 में इस सीट पर पहला चुनाव पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी के रामचंदर परांजपे ने जीता था।

End of Feed