Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में 'बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए)' की 19 वर्षीय छात्रा ने 'जंक फूड' खाने के लिए पिता द्वारा डांटे जाने के बाद घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बीबीए की छात्रा ने आत्महत्या की।
जंक फूड खाने से पिता ने किया था मना
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की पहचान भूमिका विनोद धनवानी के तौर पर की गयी है, वह शहर के सिंधी कॉलोनी इलाके में रहती थी।
प्रताप नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भूमिका बीबीए की छात्रा थी और उसे 'थायराइड' की समस्या थी। उसके पिता ने उसे 'जंक फूड' खाने के लिए डांटा था, जिससे परेशान होकर उसने रसोई में एक लंबे कपड़े का इस्तेमाल कर फांसी लगा ली।
सुबह घर में लटकी मिली छात्रा
उन्होंने कहा, ''उसके परिवार के सदस्यों ने आज सुबह उसे लटका हुआ पाया, जिसके बाद उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।
