Basti Accident: अजमेर जा रही बस की ट्रक से जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत

बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में अमजेर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बस की ट्रक से आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत की खबर है और कई अन्य घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Basti Accident News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले यात्रियों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जिसमें ट्रक ड्राइवर और बस में सवार लोग शामिल हैं। यह हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। जिससे बस में सवार दर्जनों यात्री बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

basti accident

बस्ती जिले में भीषण हादसा

संतकबीनगर से अजमेर जा रही थी बस

यात्रियों से भरी बस संतकबीरनगर से अजमेर जा रही थी। इसी दौरान बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र में हरदिया मारुति एजेंसी के पास देर रात यह हादसा हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

End of Feed