Bareilly News: बरेली को मिलेगा नया रेलवे जंक्शन, 3 स्टेशन होंगे बाइपास; 150+ ट्रेनों का दबाव होगा कम

Bareilly News:बरेली में नई लाइन बनने के बाद बरेली जंक्शन समेत तीन मौजूदा स्टेशन मुख्य रूट से बाहर हो जाएंगे और रामगंगा के पास नया बरेली जंक्शन विकसित किया जाएगा।

Bareilly News : भारतीय रेल यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए नए रेलवे परियोजनाओं पर काम कर रहा है। विभिन्न रूटों पर पटरियों के बिछाने से लेकर नए स्टेशन इत्यादि बनाने का काम चल रहा है। इन्ही के बीच बरेली में मौजूदा रेल रूट को शहर से बाहर बाइपास करने की योजना है। इसके लिए प्रस्तावित रूट लगभग तय कर लिया गया है। नई लाइन बनने के बाद बरेली जंक्शन समेत तीन मौजूदा स्टेशन मुख्य रूट से बाहर हो जाएंगे और रामगंगा के पास नया बरेली जंक्शन विकसित किया जाएगा। उधर, गाजियाबाद से सीतापुर के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। रेलवे ने इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया है।

Bareilly new junction

बरेली को मिलेगा नया रेलवे जंक्शन (फोटो-AI)

नए रूट के विकसित होने से कम होगा ट्रेनों का दबाव

बरेली में नए जंक्शन के लिए जमीन और लोकेशन का चयन करने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद रिपोर्ट मुरादाबाद मंडल मुख्यालय भेजी जाएगी। नई लाइन और जंक्शन तैयार होने से बरेली के मौजूदा रेल मार्ग पर ट्रेनों का दबाव कम होने की उम्मीद है। साथ ही अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की संभावना बढ़ेगी, जिससे यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

End of Feed
Latest News

IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान गिल ने किया खुलासा, 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा भारत, बताया ऋषभ पंत खेलेंगे या नहीं

फिलीपींस में सबसे पुराने 'गुरुद्वारा खालसा दीवान' पहुंचे पीएम मोदी, खुद फोटोज शेयर कर लिखा- 'बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं'

चक्रवात 'अकवान' होगा और ताकतवर, 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट पर देगा दस्तक, IMD का अलर्ट जारी

सीट शेयरिंग पर सपा-कांग्रेस में फंसा पेच! आज नहीं होगी बैठक, अखिलेश-राहुल-प्रियंका की मुलाकात के बाद टला कार्यक्रम

अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों और पत्रकारों को बड़ी राहत! कोर्ट ने वीजा अवधि सीमित करने वाले ट्रंप प्रशासन के प्रस्ताव को किया खारिज