Diwali 2023: अयोध्या की तरह जगमगाई बरेली पुलिस लाइन, 21 हजार दीप हुए रोशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2023, 02:23 PM IST

Diwali 2023: दिवाली पर अयोध्या के जैसे ही जगमगाती दिखाई दी बरेली। पुलिस लाइन परिसर में 21 हजार दीप जलाकर पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से साथ मनाया दीपोत्सव।

Diwali 2023: दिवाली की धूम पूरे देश मे है। जहां एक तरफ रामलला की जन्मभूमि अयोध्या में 22.23 लाख दीये जलाए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ बरेली भी 21 हजार दीपों को जलाकर जगमगा उठी है। दिवाली के शुभ उपलक्ष्य पर बरेली के पुलिस लाइन में 21 हजार दीपों को जलाकर दीपोत्सव मनाया गया है। बरेली के पुलिस लाइन के दीपोत्सव में एडीजी पीसी मीना, आईजी डॉ राकेश सिंह, एसएसपी सुशील घुले, एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह, एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह सहित सभी अवसर मौजूद थे।

Bareilly Police Line Illuminated with 21 Thousand Lamps Celebrate Deepotsav with Children

21 हजार दीपों से जगमगाया बरेली पुलिस लाइन

बच्चों के साथ मनाई दिवाली

पुलिस लाइन में मौजूद सभी अधिकारियों ने बच्चों के पुलिस लाइन परिसर ग्राउंड में 21 हजार दिए जलाकर दिवाली का त्योहार मनाया। पुलिसकर्मियों ने बच्चों को मिठाई खिलाई और उपहार के साथ मोमबत्ती, फल, कंबल आदि वितरित कर त्योहार को और खास बनाया।

जिले की सभी पुलिस लाइन में मनाया जाएगा दीपोत्सव

दीपोत्सव पर घर तो घर सरकारी भवनों को भी रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। आईजी डॉ.राकेश सिंह ने बात करते हुए बताया कि उन्होंने रेंज के चारों जिलों की पुलिस लाइन में इसी प्रकार के दीपोत्सव मनाए जाने के निर्देश दिये हैं। इस बार हर जिले की पुलिस लाइन में 21 हजार दीप जलाएं जाएंगे और दीपोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे पहले छोटी दिवाली की बात करें तो पूरा शहर इस दिन रंगीन लाइटों से जगमगा रहा था। यहां तक की मुख्य मार्ग भी डिवाइडर पर लगी लाइटों से चमक उठा था।

दिवाली सुख और समृद्धि का पर्व है। हर शहर-राज्य में इस उत्सव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। लोग तरह-तरह की लाइटों से अपना घर सजा रहे हैं। मार्केटों में भी लोगों की भीड़ लगी है। दिवाली को और बेहतर बनाने के लिए और अपने घरों को सजाने के लिए लोग शॉपिंग में लगे हुए हैं। छोटी दिवाली पर मार्केट में देर रात तक लगी थी ग्राहकों की लंबी लाइन। दिवाली त्योहार के बीच पुलिसकर्मी जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है।

End Article
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभा...

End of Feed