Bareilly News: ट्रक के नीचे आईं मां-बेटी, पति के सामने पलक झपकते मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 14, 2023, 06:16 PM IST

यूपी के बरेली में ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गयी। इस हादसे में एक बच्चा भी घायल है।

बरेली: जिले के भोजीपुरा क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। इस हादसे में महिला के बेटे को मामूली चोट आई है, जिसका इलाज कराया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र के शेड़ा गांव निवासी राकेश कुमार की पत्नी मीना देवी (38) अपनी पुत्री सुशीला (16) के साथ परेवा मोहम्मद अली गांव में स्थित अपने मायके गयी थीं। उन्होंने बताया कि मीना अपनी बेटी सुशीला और एक अन्य बच्चे को लेकर गुरुवार को अपने भतीजे चमन के साथ मोटरसाइकिल से शेड़ा गांव लौट रही थीं।

Bareilly Road Accident

फाइल फोटो

ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा

उन्होंने बताया कि चमन ने रास्ते में धौरा टांडा-आटामांडा मार्ग पर एक ट्रक से आगे निकलने की कोशिश में अपनी मोटरसाइकिल एक ऊबड़-खाबड़ मार्ग पर उतार दी। इस दौरान उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और मीना देवी और सुशीला सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में चमन के साथ एक बच्चा भी मोटरसाइकिल से गिर पड़ा, लेकिन इन दोनों को मामूली चोट लगी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

End of Feed