Barabanki News: यूपी में हर ग्राम पंचायत में बनेगी सरकारी राशन दुकान, कोटेदारों को बड़ी राहत

Barabanki News: यूपी सरकार हर ग्राम पंचायत में सरकारी राशन दुकान (अन्नपूर्णा स्टोर) बनाएगी। मनरेगा और पूर्ति विभाग मिलकर इन स्टोर को बनवाएंगे। कोटेदारों को जल्द ही इन दुकानों का आवंटन किया जाएगा। इस कदम से दूरदराज गांवों में राशन की सप्लाई आसान होगी।

Barabanki News: उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। राज्य में अब हर ग्राम पंचायत में कोटेदारों के लिए सरकारी उचित दर दुकान उपलब्ध कराई जाएंगी। इस योजना के तहत “अन्नपूर्णा स्टोर” बनाने के लिए बजट आवंटित कर दिया गया है। जल्द ही दुकानों का आवंटन किया जाएगा।

AI shop

सांकेतिक फोटो (AI Image)

एक अन्नपूर्णा स्टोर की निर्माण लागत

पूर्ति विभाग की योजना के अनुसार 50 नए अन्नपूर्णा स्टोर का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही “मेरा गांव, मेरा मनरेगा” योजना के तहत हर विकास खंड की पांच ग्राम पंचायतों में भी अन्नपूर्णा स्टोर बनाए जा रहे हैं। इन दुकानों को सीधे कोटेदारों को आवंटित किया जाएगा, जिससे उन्हें निजी किराए की दुकानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। एक अन्नपूर्णा स्टोर की निर्माण लागत लगभग 8 लाख 46 हजार रुपये है।

End of Feed