बैंक कर्मी ने फिल्मी स्टाइल में रची बैंक लूटने की साजिश, Robbery के चंद घंटों बाद ही खुल गई पोल

  • Agency by: Agency
  • Updated May 15, 2024, 02:43 PM IST

दमोह के ग्रामीण बैंक में 41 लाख रुपये की लूट का खुलासा हो गया है। बैंक कर्मी ही लूट की घटना का मास्टरमाइंट निकला। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और लूट के पूरे पैसे भी बरामद कर लिए हैं।

Damoh Bank Robbery: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार देर शाम फतेहपुर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में हुई 41 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में बैंक के एक कर्मचारी सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर लूट के पूरे पैसे भी बरामद कर लिए हैं। दमोह जिले के फतेहपुर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में मंगलवार की देर शाम लूट की वारदात हुई थी। बताया गया था कि पांच बदमाश आए और हथियार के दम पर बैंक लूट लिया। साथ ही एक कर्मचारी पर हमला किया। लुटेरे 41 लाख रुपये से ज्यादा की रकम लूटकर ले गये थे।

Bank Robbery

दमोह में बैंक लूट का खुलासा (सांकेतिक फोटो)

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई जांच

पुलिस ने जब मौके का मुआयना किया तो उसे नाली में 100-100 के नोट की दो-तीन गड्डी मिली। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को कुछ शक हुआ। उसी के आधार पर आगे की जांच की गई। पुलिस के मुताबिक जिस बैंककर्मी ने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी, वही इसका मास्टरमाइंड निकला।

End of Feed