Ballia News: रोडवेज कर्मी के बेटे के मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद 4 आरोपियों को पकड़ा

बलिया में रोडवेज कर्मी के बेटे हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते चार आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में सभी आरोपी घायल हो गए हैं। पुलिस ने फरार आरोपी को भी पकड़ लिया है। इस मामले में अब तक कुल 12 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हाल ही में हुई एक रोडवेज कर्मी के बेटे की हत्या के मामले में शामिल चार आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान चारों गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान नीतीश यादव, आशीष यादव, दिलीप यादव और राहुल वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस इस हत्याकांड में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

CRIME

बलिया में हत्या के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

किसी घटना को अंजाम देने आए थे आरोपी

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात करीब पौने तीन बजे उभांव थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए इकठ्ठा हुए हैं। सूचना के आधार पर उभांव पुलिस की टीम थाना क्षेत्र के चैनपुर के पास पहुंची और देखा कि वहां चार पहियों वाले दो वाहन और एक मोटरसाइकिल खड़ी है। इस दौरान एक अपराधी ने शोर मचाया कि पुलिस आ गई है।इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उन्होंने जान से मारने की नीयत से पुलिस दल पर गोलियां चला दीं। उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई में चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। चारों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके अस्पताल में भेज दिया है। वहीं मऊ जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का आनन्द कुमार वर्मा फरार हो गया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी करके उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed