Ballia News: कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग को सुनसान इलाके में रोका, अश्लील हरकत करने वाला आरोपी सिपाही सस्पेंड

Ballia News: बलिया में एक नाबालिग छात्रा से कथित रूप से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के आरोप में एक सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में नाबालिग छात्रा से कथित रूप से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के आरोप में एक सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पुलिस विभाग ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Molestation

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी सिपाही सस्पेंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस के अनुसार, दोकटी थाना क्षेत्र में रहने वाली कक्षा 9 की 15 वर्षीय छात्रा ने शुक्रवार रात थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर दोकटी थाने में तैनात सिपाही पंकज गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा किसी महिला की लज्जा भंग करने के लिए आपराधिक बल के इस्तेमाल से संबंधित है।

End of Feed