Ballia News: बलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी सात घंटे के भीतर गिरफ्तार

Ballia News: यूपी के बलिया जिले में 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारादात को अंजाम देने वाले आरोपी को सात घंटे के भीतर गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 7 घंटे के भीतर 12 साल की नाबालिग को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाने वाला आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को की गई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए उन पर गोलियां चलाई, लेकिन बचाव करते हुए पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार किया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Arrested

बलिया पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को 7 घंटे में किया गिरफ्तार (Photo- Canva)

बलिया में 12 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह मामला उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म संबंधी धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान सबलू राजभर (25) के रूप में की। अधिकारी ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर बच्ची को बहलाकर एक मकान में ले गया और वहां जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

End of Feed