Baliya News: चोरी के लिये घर में घुसे व्यक्ति ने महिला से किया बलात्कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 21, 2023, 05:47 PM IST

Baliya News: यूपी के बलिया में बलात्कार करने का एक मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, शहर के एक घर में घुसे चोर ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शहर के कलेक्ट्रेट मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Baliya News: बलिया जिले में घर में घुसकर महिला से कथित बलात्कार करने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपाधीक्षक वैभव पांडेय ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले के एक घर में गत आठ दिसंबर की रात अजय राम नामक व्यक्ति चोरी के इरादे से घुसा था, तभी वहां सो रही 30 वर्षीय एक महिला की नींद खुल गई। उन्होंने बताया कि महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो अजय ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

Baliya News

बलिया में घर में घुसे चोर ने महिला से किया दुष्कर्म

पांडेय ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर अजय राम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे आज कलेक्ट्रेट मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

End of Feed