कर्नाटक-आंध्र प्रदेश को मिलेगी रफ्तार, तीसरी और चौथी रेल लाइन प्रोजेक्ट को मंजूरी; 99 गांवों की होगी चांदी

बल्लारी-गुंटकल रेलखंड पर 1,264 करोड़ रुपये की लागत से तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना को विकसित किया जाएगा, जिससे कनेक्टिविटी सुधरेगी और लॉजिस्टिक्स क्षमता में भारी वृद्धि होगी।

कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बल्लारी-गुंटकल रेलखंड पर तीसरी और चौथी रेल लाइन के निर्माण की परियोजना को मंजूरी दे दी। इस परियोजना पर कुल 1,264 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। यह मल्टीट्रैकिंग परियोजना कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में फैली हुई है, जिसके तहत भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 46 किलोमीटर का विस्तार किया जाएगा। परियोजना को वर्ष 2028-29 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Ballari Guntakal Rail Line Project

बल्लारी-गुंटकल रेलखंड परियोजना को मंजूरी

इस परियोजना से लगभग 99 गांवों की रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जहां करीब 7 लाख लोग रहते हैं। साथ ही, बल्लारी किला और श्री कुमार स्वामी मंदिर सहित देश के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल संपर्क भी मजबूत होगा। यह रेलमार्ग लौह अयस्क, डोलोमाइट, चूना पत्थर, लोहा एवं इस्पात, कोयला, उर्वरक और खाद्यान्न जैसी प्रमुख वस्तुओं के परिवहन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। परियोजना पूरी होने के बाद माल ढुलाई क्षमता में प्रतिवर्ष 16.22 मिलियन टन (एमटीपीए) की अतिरिक्त वृद्धि होगी।

End of Feed