Kannauj News: कन्नौज में मोहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां बुधवार देर शाम जुलूस को देखने के लिए मकानों की छत पर लोगों की भीड़ थी। जिसके कारण मकान का छज्जा अचानक गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। हादसे में सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है।
छज्जा गिरने से हादसा
ज्यादा वजन होने से टूटा छज्जा
यह घटना सकरावा थाना क्षेत्र के सैय्यादवाड़ा मोहल्ले की है। जहां बुधवार देर शाम मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था। इसी दौरान वकील मंसूरी के घर की छत पर लोगों की भीड़ जुलूस देखने के लिए जमा थी। छज्जे पर वजन ज्यादा होने की वजह से वह टूटकर गिर गया। जिससे कई लोग मलबे में दब गए। जिन्हें बचाने के लिए जुलूस में जा रहे लोग जुलूस छोड़कर दबे हुए लोगों को निकालने में जुट जाते हैं।
ये भी पढ़ें - Delhi-Dehradun Expressway: खुलने वाला है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! सुहाने सफर की हमसफर बनेंगी वादियां-जंगल सफारी
10 साल के बच्चे की मौत
हादसे में घायल लोगों को सौरिख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया। जहां डॉक्टर ने 10 साल के एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घायलों को गंभीर स्थिति में तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर किया। डीएम सुभ्रान्त कुमार शुक्ला और एसपी अमित कुमार आनंद ने भी घटनास्थल पर आकर हादसे की जानकारी ली।
हादसे में घायल लोग
फुरकान शेख, अंसार कुरैशी, असरफ कुरैशी, असलम कुरैशी, रहनुमा कुरैशी, शाहदीन, तस्लीम, समर, जेवा बानो, रुकसाना, गुलफ्सा, अबरार हुसैन, तौसीफ, रियाजुद्दीन और आसिफ।
