मुंबई : बालासाहेब ठाकरे की 100वी जयंती के मौके पर शिवसेना के मुख्य नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बालासाहेब के सपनों को पूरा करने के साथ - साथ मुंबई को दुनिया का बड़ा फिनटेक केंद्र बनाया जाएगा। मुंबई महानगरपालिका में महायुति की महापौर ऋतु तावड़े और उपमहापौर संजय घाडी ने आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री शिंदे ने अपनी भूमिका जाहिर की।
महायुति की महापौर ऋतु तावड़े ने ली शपथ (फोटो-@mieknathshinde)
मुंबईकर विकास से क्यों था वंचित
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि पिछले 25 वर्षों तक मुंबईकर विकास से वंचित रहे, लेकिन महायुति सरकार के सत्ता में आने के बाद बीते साढ़े तीन वर्षों में मुंबई के विकास को नई गति मिली है। महायुति सरकार के वादों और भरोसे पर मुंबईकरों ने विश्वास जताया है। महायुति को समर्थन देकर मुंबईकरों ने विकास को अपनाया है।
मुंबई को वैश्विक स्तर का फिनटेक हब बनाने का सपना
उन्होंने आगे अपनी भूमिका रखते हुए कहा कि महापौर ऋतु तावड़े और उपमहापौर संजय घाडी दोनों ही अनुभवी जनप्रतिनिधि हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई को वैश्विक स्तर का फिनटेक हब बनाने का सपना देखा है। इस सपने को साकार करने के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह सब सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा, ऐसी गारंटी उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दी।
हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे की जन्मशताब्दी के अवसर पर उनके सपनों को पूरा करने का कार्य महायुति सरकार करेगी। झोपड़पट्टी मुक्त मुंबई, एसआरए और क्लस्टर योजनाओं के माध्यम से 40 लाख मुंबईकरों को उनका अधिकार का घर देने की शुरुआत पहले ही हो चुकी है,ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
नशामुक्त मुंबई बनाने का प्रयास
खड्डेमुक्त मुंबई, प्रदूषण मुक्त मुंबई, भ्रष्टाचार मुक्त और नशामुक्त मुंबई बनाने के साथ-साथ मुंबईकरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए महायुति सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, ऐसा भी उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा।
