Bahraich Accident: बहराइच में रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर, कई लोगों की हालत गंभीर

बहराइच में लखनऊ से रुपईडीहा जा रही रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 17 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3-4 की हालत नाजुक है। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Bahraich Road Accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 17 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 से 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस लखनऊ से बहराइच के रुपईडीहा जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। हालांकि अभी तक हादसे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bahraich Road Accident

बहराइच में दर्दनाक हादसा

बस में सवार थे 35 यात्री

यह घटना थाना हरदी क्षेत्र के गदामार गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस लखनऊ से यात्रियों को लेकर रुपईडीहा जा रही थी। बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। इसी दौरान गदामार गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से बस की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक दोनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

End of Feed
Latest News

ENG vs PAK 3rd Test Day 3 Highlights: बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में पाकिस्तान ने की धमाकेदार वापसी, इंग्लैंड को मिला जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य

BRICS के मंच से भारत-चीन रिश्तों को मिलेगी धार, मोदी-जिनपिंग मुलाकात क्यों अहम? सीमा पर शांति-व्यापार को मिलेगा संतुलन!

Women's Asia Cup 2026: पाकिस्तान को पटखनी देकर फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, हरमनप्रीत कौर की सेना से होगी खिताबी भिड़ंत

'गत्ते' के सहारे बिहार का स्वास्थ्य! जहानाबाद में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही पर तेजस्वी का तंज, बोले- 'आईसीयू में है विभाग '

BRICS Summit: PM मोदी का मेगा प्लान! 10 व्यापार बाधाएं हटाने से लेकर 100 स्टार्टअप के लक्ष्य तक; पढ़ें भारत के ग्लोबल ग्रोथ का रोडमैप