बागपत में गोलियों से गूंजा बाजार; ताबड़तोड़ फायरिंग में टेंट कारोबारी और बेटे की मौत, इलाके में तनाव

बागपत के बड़ौत क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसमें टेंट कारोबारी और उनके इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल फैल गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई।

Baghpat News: बागपत में मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे एक दर्दनाक घटना में टेंट कारोबारी और उनके 30 वर्षीय इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर सवार होकर तीन हमलावर कारोबारी की दुकान पर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने देखा कि दुकान के अंदर पिता और पुत्र बैठे हैं, एक बदमाश ने पिस्टल से दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बाजार में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए, लेकिन इस दौरान एक राहगीर भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कारोबारी और उनके बेटे को मृत घोषित कर दिया।

Baghpat Shooting Incident

टेंट व्यवसायी परिवार पर हमले से दहला बागपत

छह महीने पहले ही हुई थी मृतक युवक की शादी

बताया जा रहा है कि मृतक युवक की शादी छह महीने पहले ही हुई थी और उसकी पत्नी दो महीने की गर्भवती है। हादसे के बाद परिवार में केवल महिलाएं ही बची हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने इस वारदात के लिए वरुण लुहारी और उसके गिरोह पर आरोप लगाया है। डबल मर्डर से आक्रोशित व्यापारियों ने बड़ौत बाजार बंद कर दिया और दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया, साथ ही आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख एसपी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार व व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।

End of Feed