राम मंदिर के बाद बद्रीनाथ धाम के चढ़ावा विवाद की जांच तेज; 4 सदस्यीय टीम ने संभाली कमान; विपक्ष के निशाने पर धामी सरकार

उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और दान के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल दावों के आधार पर बीकेटीसी ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कांग्रेस ने मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Badrinath Temple Donation Row: जहां एक ओर राम मंदिर चढ़ावा विवाद सुर्खियों में हैं तो वहीं उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और दान के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं का मामला भी सामने आया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर सामने आए आरोपों की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया जिसने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है।

Badrinath Dham (File Photo)

भगवान विष्णु के चार धामों में से एक है बद्रीनाथ धाम

अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि "श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के वरिष्ठ अधिकारियों वाली जांच समिति ने अपनी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि समिति सीसीटीवी फुटेज समेत उपलब्ध सभी सबूतों की जांच और संबंधित व्यक्तियों के बयान लेने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। अधिकारी ने आगे कहा, समिति मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी ताकि आरोपों की सत्यता सामने आ सके। उन्होंने बताया, "कुछ दिनों में सारी तस्वीर साफ हो जाएगी और सच सामने आ जाएगा।"

End of Feed