बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में BKTC अध्यक्ष का पर्सनल सेक्रेटरी सस्पेंड, जानें कौन हैं प्रमोद नौटियाल

उत्तराखंड के चमोली जिले में चार धाम सर्किट में शामिल बदरीनाथ मंदिर में कथित चढ़ावा अनियमितता मामले में BKTC ने प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जानें कौन हैं प्रमोद नौटियाल -

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले के बाद अब देश के कई मंदिरों में चंदे की अनियमितताएं सामने आई हैं। इसी कड़ी में चार धामों में से एक Badrinath Dham में भी कथित चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) ने एक्शन लिया है। बदरीनाथ मंदिर में कथित चढ़ावा हेरफेर मामले में BKTC ने मंदिर समिति के अध्यक्ष के पर्सनल सेक्रेटरी प्रमोद नौटियाल को सस्पेंड कर दिया है। यही नहीं इस मामले में BKTC ने FIR भी दर्ज करवाई है।

Badrinath Pramod Nautiyal

बदरीनाथ मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रमोद नौटियाल सस्पेंड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस मामले में काफी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जांच समिति को 15 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि शुरुआती जांच के तहत मंदिर में चढ़ावा चोरी की पुष्टि हो चुकी है और इसके बाद इस मामले में सियासी रूप ले लिया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बाद बहुजन समाज पार्टी (BSP) भी इस मुद्दे पर काफी आक्रामक है। BSP सुप्रीमो मायावती ने राज्य सरकार पर खूब हमला बोलने के साथ ही SIT जांच की मांग भी उठाई है।

End of Feed