Badaun Encounter: 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

बदायूं में देर रात पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू ढेर हो गया। मुठभेड़ में एक दारोगा और एक सिपाही भी घायल हुए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर लूट, डकैती समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे।

Badaun Encounter: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में देर रात पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली लगने से एक दारोगा और एक सिपाही भी घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Badaun Encounter

बदायूं पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश ढेर, दारोगा और सिपाही घायल

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ ढालू के रूप में हुई। वह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे पकड़ने के लिए लगातार तलाशी की जा रही थी। बुधवार देर रात पुलिस को उसके इलाके में होने की पुख्ता सूचना मिली। इसके बाद टीम ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में प्रस्तावित नई जेल के आसपास घेराबंदी कर उसे पकड़ने की योजना बनाई।

End of Feed