बदायूं में गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए 25 मकान, सड़क किनारे तिरपाल के नीचे गुजारा कर रहे बेघर परिवार

बदायूं के उसावां क्षेत्र में गंगा नदी का तेज बहाव ग्रामीणों के लिए आफत बनता जा रहा है। कदम नगला गांव में भीषण कटान के चलते करीब 25 मकान नदी की धार में समा गए, जिससे कई परिवार बेघर हो गए। आशियाने उजड़ने के बाद प्रभावित लोग सड़क किनारे पन्नी और तिरपाल के सहारे रहने को मजबूर हैं।

Badaun News: बदायूं में गंगा नदी का जलस्तर और तेज बहाव ग्रामीण इलाकों के लिए लगातार मुसीबत बनता जा रहा है। उसावां क्षेत्र के कदम नगला गांव में गंगा के तेज कटान ने कई परिवारों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी है। नदी की धार धीरे-धीरे गांव की जमीन को निगलती गई और देखते ही देखते करीब 25 मकान गंगा की धारा में समा गए। वर्षों की मेहनत से बनाए गए घरों को अपनी आंखों के सामने ढहते और नदी में बहते देख ग्रामीणों के सामने बेबसी के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।

ग्रामीणों में लगातार दहशत का माहौल

कटान की रफ्तार इतनी तेज है कि ग्रामीणों में लगातार दहशत का माहौल बना हुआ है। कई परिवारों ने अपने घर और घरेलू सामान को बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी की तेज धार के सामने उनकी सारी कोशिशें नाकाफी साबित हुईं। देखते ही देखते किसी का आशियाना उजड़ गया तो किसी की सालों की जमा-पूंजी पानी में बह गई।

End of Feed