'भगवान के अंशावतार हैं बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर', धीरेंद्र शास्त्री की तारीफ में बाबा रामदेव ने पढ़े कसीदे

यूपी के गोंडा जिले में स्थित जयप्रभा ग्राम में आज भव्य श्रीराम कथा की शुरुआत हुई है। यह कथा 17 से 25 नवंबर तक होगी। कथावाचक राजन जी की इस रामकथा के लिए वहां भव्य इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए लगभग ढाईं लाख लोगों की क्षमता वाला पंडाल बनाया गया है।

यूपी के गोंडा जिले में इन दिनों साधु संतो और धर्मगुरुओं का जमावड़ा लग रहा है। दरअसल, यहां के जयप्रभा ग्राम में श्रीराम कथा की शुरुआत हुई है। इसी क्रम में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री, योग गुरू बाबा रामदेव समेत अन्य संत-महात्मा आज वहां पहुंचे हैं। जहां योग गुरू बाबा रामदेव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तारीफ करते-करते उन्हें भगवान का अंशावतार बता दिया। वहीं, यहां धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अब सनातनी हिंदू जाग रहा है।

ramdev and dherendra shastri

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और बाबा रामदेव।

गोंडा में आज से होने जा रही है श्री राम कथा

बता दें कि यूपी के गोंडा जिले में स्थित जयप्रभा ग्राम में आज भव्य श्रीराम कथा की शुरुआत हुई है। यह कथा 17 से 25 नवंबर तक होगी। कथावाचक राजन जी की इस रामकथा के लिए वहां भव्य इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए लगभग ढाईं लाख लोगों की क्षमता वाला पंडाल बनाया गया है।

रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया भगवान का अंशावतार

रामकथा में शामिल होने पहुंचे योगगुरू बाबा रामदेव ने मीडिया से बात करते हुए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जमकर तारीफ की। सनातनविरोधियों पर हमला बोलते बाबा रामदेव ने कहा कि आज ऐसी तालियां बजाओ कि जहां कहीं भी सनातनविरोधी हों, उनकी छाती पर सांप लोट जाए। इसी दौरान उन्होंने कहा कि जब किसी भी विभूति में भगवान का तेज दिखे तो समझ लेना कि वो भगवान के अंशावतार हैं, ऐसे हमारे बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से रामकथा में शामिल होने की भी अपील की।

End of Feed