आजम खान फिर भेजे गए जेल, नहीं मिली राहत

Azam Khan News: आजम खान एक बार फिर से जेल भेज दिए गए हैं। आज भी आजम खान को कोर्ट से राहत नहीं मिली है।

Azam Khan News: आजम खान एक बार फिर से जेल भेज दिए गए हैं। आज भी आजम खान को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी। आजम खान पिछले चार दिनों से ईडी की कस्टडी में थे, जहां उनसे पूछताछ हो रही थी। आज कस्टडी खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें आज गाजियाबाद के PMLA court में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Azam Khan News

आजम खान भेजे गए जेल (फोटो- PTI)

जेल से रिहा होते ही ईडी ने किया था गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 31 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान को रामपुर जिला जेल से रिहा होने के कुछ ही देर बाद हिरासत में ले लिया था। मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जारी जांच के सिलसिले में ईडी के लखनऊ जोनल कार्यालय की एक टीम जेल परिसर पहुंची और उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया।

End of Feed