आजम खान की फिर बढ़ीं मुश्किलें, एक और FIR दर्ज; हज कमेटी की जमीन बेचने का आरोप

लखनऊ में हज कमेटी की करीब 60 हजार वर्गफुट जमीन की बिक्री में कथित अनियमितताओं के मामले में सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। सतर्कता विभाग की जांच में नियमों को दरकिनार कर निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने और हज कमेटी को करीब 2.08 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का आरोप सामने आया है। मामले में धोखाधड़ी, साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हज कमेटी की जमीन की बिक्री में कथित अनियमितताओं के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला करीब 60 हजार वर्गफुट हज कमेटी की जमीन की बिक्री से जुड़ा है। सतर्कता विभाग की जांच में जमीन की बिक्री में नियमों को दरकिनार कर एक निजी कंपनी को कथित तौर पर फायदा पहुंचाने के आरोप सामने आए हैं।

azam khan

लखनऊ में हज कमेटी की जमीन में कथित गड़बड़ी, आजम खान समेत पांच के खिलाफ एफआईआर। PTI

इस मामले में हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन आजम खान और दो पूर्व सचिव सतर्कता विभाग के निशाने पर हैं। इसके अलावा एमिश डेवलपर्स के मालिक और दो अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। आजम खान के साथ ही हज कमेटी के तत्कालीन सचिव लईक अहमद, डॉक्टर एमएए खान, अमीश डेवलपर्स के मालिक मोहम्मद अयूब और मुस्तकीम अहमद पर भी FIR दर्ज हुई है।

End of Feed