'राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच गोविंद देव गिरि ने की बैठकें, ट्रस्ट में होंगे बड़े बदलाव; CEO नियुक्ति की तैयारी

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा मामले की SIT जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रशासनिक सुधारों की प्रक्रिया तेज कर दी है। कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने अहम बैठकें कीं। ट्रस्ट पेशेवर CEO नियुक्त करने की तैयारी में है।

अयोध्या : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की एसआईटी जांच के बीच बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने अयोध्या में कई बैठकें कीं। इससे कुछ दिन पहले ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक के बाद हुई थी, जिसमें पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के नैतिक आधार पर दिए गए इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि विवाद के बाद ट्रस्ट ने अपने प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव करने का भी फैसला किया है, जिसमें एक पेशेवर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति भी शामिल है।

Ram Mandir Donation Theft Case

अयोध्या राम मंदिर

गोविंद देव गिरि ने ट्रस्ट कार्यालय में चंपत राय से मुलाकात की

ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार, गोविंद देव गिरि ने ट्रस्ट कार्यालय में चंपत राय से मुलाकात की और करीब एक घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। यह बैठक चंपत राय द्वारा मंगलवार को श्रद्धालुओं के नाम लिखे गए पत्र के बाद हुई। पत्र में उन्होंने कहा था कि एसआईटी के जांच पूरी कर अंतिम रिपोर्ट सौंपने के बाद ही वह सभी आरोपों का जवाब देंगे। उन्होंने यह भी लिखा कि तब तक उन्होंने मौन धारण किया है। राय ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अफवाहों या अटकलों पर आधारित खबरों से गुमराह न हों। सूत्रों के अनुसार, बाद में सामने आए उनके हस्ताक्षरित बयान में चंपत राय ने मंदिर की दान राशि की गिनती की प्रक्रिया में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

End of Feed