Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भगवान राम के भक्तों का 'बसंत'...,श्रद्धालुओं का आंकड़ा 1 करोड़ के पार

Ayodhya Ram Mandir Ram Mandir Visitors Figure: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र राम मंदिर बना हुआ है। रोजाना तीन लाख के करीब श्रद्धालु रामलला से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसके लिए ट्रस्ट ने व्यापक इंतजाम किए हैं। दर्शन के लिए 18 घंटे मंदिर खोला जा रहा है वहीं, हनुमानगढ़ी में भी प्रतिदिन श्रद्धालुओं की कतार दिखाई पड़ रही है।

Ayodhya Ram Mandir Visitors: रामनगरी ने इस बार एक नया कीर्तिमान गढ़ दिया है। 26 जनवरी से बसंत पंचमी यानी तीन फरवरी तक अयोध्या में एक करोड़ से भी अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इसे श्रद्धालुओं का बसंत माना जा रहा है। राम की धुन में श्रद्धालु झूम रहे हैं। चौकस प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच अयोध्या पहुंचने वाला हर श्रद्धालु गदगद है और श्रीराम के साथ-साथ मोदी और योगी के भी जयकारे लगा रहा है। वहीं, सोमवार को बसंत पंचमी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान-दर्शन और पूजन किया।

Ayodhya Ram Mandir Visitation Figure

अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 1 करोड़ के पार

भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद पहली बार प्रयागराज में महाकुंभ लगा है। पहले ही अनुमान लगा लिया गया था कि महाकुंभ में पहुंचने वाले श्रद्धालु अयोध्या भी पहुंचेंगे। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखने के लिए शासन के अधिकारियों की भी फौज उतार दी थी। सख्त निर्देश दिए थे कि किसी भी श्रद्धालु को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दो फरवरी को मिल्कीपुर में जनसभा के बाद भी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया था।

End of Feed