LIVE

आज का मौसम, 4 February 2025 IMD Winter Weather Forecast: देश में मौसम के कई रंग, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी का अलर्ट, जानें अपने राज्य का वेदर

Pooja KumariUpdated Feb 4, 2025, 17:00 IST
Follow on Google News
आज का मौसम, 4 February 2025 IMD Winter Weather Forecast: देश में मौसम के कई रंग, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी का अलर्ट, जानें अपने राज्य का वेदर

आज का मौसम, 4 February 2025 IMD Winter Weather Forecast: देश में मौसम के कई रंग, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी का अलर्ट, जानें अपने राज्य का वेदर

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: देश के अलग-अलग क्षेत्रों के मौसम में फिलहाल उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अलर्ट है। इसके अलावा सुबह के समय कई जगहों पर घना कोहरा भी छाया रह सकता है। जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

FEB 04, 2025 17:00 IST

गुरुग्राम में कल मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम का आसमान कल साफ रहेगा। बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। साथ ही कोहरे की भी कोई संभावना नहीं जताई गई है। बुधवार को गुरुग्राम में अच्छी धूप खिली रहेगी, जिससे ठंड से राहत मिलेगी।
FEB 04, 2025 16:59 IST

दिल्ली में कल छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग की मानें तो आज बारिश के बाद, दिल्ली में कल यानी 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के दिन सुबह के दौरान कई इलाकों में कोहरे की परत देखने को मिलेगी। दिन चढ़ने और धूप निकलने से मौसम साफ हो जाएगा और कोहरे में कमी आएगी।
FEB 04, 2025 13:58 IST

बिहार में फिर बढ़ेगी ठंड

बीते कुछ दिनों से बिहार में मौसम साफ बना हुआ है। यहां तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। तापमान बढ़ने से लोगों को दिन के समय गर्मी का एहसास होने लगा है। लेकिन आने वाले दिनों में फिर बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 8 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके बाद बिहार में ठिठुरन वाली ठंड पड़ेगी।
FEB 04, 2025 13:06 IST

राजस्थान के इन जिलों में बारिश की संभावना

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज राज्य के 12 जिलों में बारिश की संभावना है। इन जिलों में झुंझुनू, सीकर, नागौर, अजमेर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर और टोंक शामिल है।
FEB 04, 2025 11:51 IST

घने कोहरे के कारण देश के इन हिस्सों में आज सुबह रही जीरो विजिबिलिटी

FEB 04, 2025 10:15 IST

चेन्नई में घने कोहरे के कारण हवाई यातायात हुआ बाधित

चेन्नई में मंगलवार को सुबह घना कोहरा देखने को मिला। जिस कारण विजिबिलिटी कम होने से हवाई यातायात पर बुरा प्रभाव पड़ा। मंगलवार सुबह चेन्नई हवाई अड्डे पर विमानों का आगमन और प्रस्थान बाधित हुआ, जिसके कारण कुछ अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं का मार्ग परिवर्तित कर उन्हें निकटवर्ती शहर भेजना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि विमानों के परिचालन में सुबह छह-सात बजे के बीच देरी हुई और मस्कट एवं दुबई जैसे स्थानों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय विमानों का मार्ग परिवर्तित कर उन्हें पास के तिरुपति और हैदराबाद हवाई अड्डों पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि कुछ घरेलू उड़ानों के परिचालन में भी मामूली देरी हुई।
FEB 04, 2025 09:59 IST

श्रीनगर में जारी ठंड का सितम

FEB 04, 2025 09:29 IST

बिहार में आज घने कोहरे का अलर्ट

बिहार में बसंत पंचमी के बाद से मौसम करवट ले रहा है। प्रदेश के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। साथ ही लोगों को ठंड से भी राहत मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के 6 जिलों में आज घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
FEB 04, 2025 06:48 IST

दिल्ली के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश

दिल्ली में आज सुबह कई इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आज एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है।
FEB 04, 2025 06:09 IST

घने कोहरे के इन जगहों पर रही जीरो विजिबिलिटी


3 फरवरी को देश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते विजिबिलिटी में भी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवरा को अमृतसर, हिसार, सुपौल, पश्चिम बंगाल की साल्ट लेक, डायमंड हार्बर, हल्या, गंगटोक और बैंगलोर में दृश्यता जीरो मीटर दर्ज की गई।
FEB 04, 2025 06:09 IST

हिमाचल में आज बर्फबारी का अलर्ट


हिमाचल प्रदेश में आज बादल छाने और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शिमला, मसूरी, कुल्लू और मनाली में भारी बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा धर्मशाला के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी साथ ही बारिश की भी संभावना है। 5 फरवरी को भी ऐसा ही मौसम रहने के संकेत हैं। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी है। साथ ही बर्फीले इलाकों में कोल्ड डे बना हुआ है।
FEB 04, 2025 06:08 IST

राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना


आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार राजस्थान के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ तीन व चार फरवरी के दौरान सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी व उत्तरी राजस्थान में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में मामूली बदलाव हो सकता है।
FEB 04, 2025 06:08 IST

हरियाणा-पंजाब में मौसम का हाल


हरियाणा-पंजाब में भी मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 5 और 6 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। जिसके प्रभाव से बीच-बीच में मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा। इससे पहले मौसम विभाग ने 1 फरवरी से दोनों राज्यों मेंपश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश का अनुमान जताया था। लेकिन ये पूर्वानुमान सफल नहीं रहा। प्रदेश के कुछ इलाकों को छोड़कर दिन में धूप खिली रही है। जिससे ठंड से काफी राहत बनी हुई है।
FEB 04, 2025 06:08 IST

दिल्ली में आज गरज-चमक के साथ बारिश


दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह स्मॉग या हल्का कोहरा छाया रहा सकता है। गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे का अलर्ट भी है। दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।