Ayodhya News: 'कण कण में राम' प्राण प्रतिष्ठा से पहले आकर्षण का केंद्र बनी रामलला मॉडल की अंगूठी

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला और राम मंदिर मॉडल की अंगूठियां श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इन अंगूठियों पर थ्री डी में डिजाइन को उकेरा गया है।

Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राम भक्तों को बेसब्री से अगले साल का इतंजार है। जब वे 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रामलला के दर्शन पाएंगे। राम मंदिर के भव्य अभिषेक से पहले रामलला और राम मंदिर मॉडल की अंगूठी और चेन आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को इस मॉडल में अंगूठी और चेन के अलावा चाबी भी देखने को मिल रही है। इन अंगूठियों पर कण-कण में राम भी लिखा हुआ है साथ ही की-चेन पर रामलला के बचपन का स्वरूप भी उकेरा गया है।

Ram Ring

राम मॉडल की अंगूठियां (फोटो साभार - ANI)

108 फीट की अगरबत्ती

भगवान राम की नगरी अयोध्या को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। जैसे- जैसे समारोह की तारीख पास आ रही है, इसे लेकर लोगों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। इस मौके पर एक विशाल अगरबत्ती का भी निर्माण किया गया है। यह अगरबत्ती 108 फीट लंबी है, जो कई दिनों तक परिसर को महकाएगी। इस अगरबत्ती को एक बार जलाने पर यह डेढ़ महीने तक जलती रहेगी। इस अगरबत्ती को वडोदरा में बनाया जा रहा है, जो रथ के माध्यम से अयोध्या पहुंचेगी।

End of Feed