Ayodhya: राम मंदिर में आधी से भी कम हुई श्रद्धालुओं की भीड़, भक्त-भगवान के लिए की गई खास व्यवस्थाएं

उत्तर प्रदेश में भीषण लू के कारण अयोध्या राम मंदिर में भक्तों की संख्या में भारी गिरावट आई है। जानें रामलला के खान-पान और पहनावे में हुए बदलावों के साथ प्रशासन के विशेष इंतजामों की पूरी जानकारी।

Ayodhya Heatwave: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का सितम जारी है, जिसका सीधा असर अब अयोध्या में उमड़ती भक्तों की भीड़ पर भी दिखने लगा है। अयोध्या में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के साथ ही राम मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

ayodhya ram mandir heatwave update

रामलला को भी लगाया जा रहा है ठंडा भोग

श्रद्धालुओं की संख्या में 60% की कमी

अयोध्या नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, सामान्य दिनों में राम मंदिर में प्रतिदिन एक लाख से अधिक भक्त दर्शन के लिए पहुंचते थे। लेकिन भीषण गर्मी और लू के चलते अब यह संख्या घटकर 40,000 से भी नीचे आ गई है। शनिवार को अयोध्या का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि अगले 72 घंटों तक पारा 40 डिग्री से ऊपर ही बना रहेगा।

End of Feed