Ayodhya Ramotsav 2024: पांच लाख दीपों से रोशन होगा बुलंदशहर, जिला पंचायत अध्यक्ष की अनोखी पहल से राममय होगा शहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2024, 08:32 PM IST

Ayodhya Ramotsav 2024: बुलन्दशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया वंचित और जरूरतमंद परिवारों को 11-11 दीप, तेल और बाती भेज रही हैं, ताकि हर कोई उल्लास के साथ 22 जनवरी 2024 को रामलला के स्वागत में दीपोत्सव मनाए।

बुलन्दशहर: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या स्थित श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला भव्य गर्भगृह में विराजमान होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर देश और प्रदेश भर में दिए जलाकर दीपोत्सव मनाने की अपील की है और लोग 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाएंगे। देशभर में उसकी प्रकार दीप जलाए जाएंगे, जिस प्रकार भगवान राम के वनवास से लौटने पर अयोध्यावासियों ने दीप जलाए थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित तमाम सामाजिक संगठन दीपोत्सव को भव्य बनाने की योजना बना रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दीपोत्सव के लिए अनोखा प्रयोग किया जा रहा है।

Ayodhya Ram Mandir

बुलंदशहर में जलाए जाएंगे पांच लाख दीये

बांटे जाएंगे पांच लाख दीये

बुलन्दशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने कहा कि अयोध्या में निर्मित श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में जब रामलला सरकार विराजेंगे तो पूरा विश्व जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठेगा। 500 वर्ष के इंतजार के बाद आए इस गौरवपूर्ण पल को दीपोत्सव के माध्यम से आनंदमय बनाना है। इसी उद्देश्य के साथ जनपद बुलंदशहर के वंचित और जरूरतमंद परिवारों को 11-11 दीप, तेल और बाती भेजी जा रही है। पांच लाख से अधिक दीप जनपद भर में रामभक्त परिवारों तक भेजे जाएंगे, ताकि हर कोई उल्लास के साथ 22 जनवरी 2024 को रामलला के स्वागत में दीपोत्सव मनाए।

End of Feed