'आगे क्या कार्रवाई होगी प्रभु श्री राम जानें...' AAP सांसद संजय सिंह ने SIT को सौंपे चंदा और जमीन खरीद घोटाले के सबूत; कह दी बड़ी बात

आज आप सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर चंदा और जमीन खरीद में कथित घोटाले के सबूत SIT को सौंप दिए। उन्होंने दावा किया कि SIT प्रमुख ने खुद उन्हें जांच में सहयोग के लिए आमंत्रित किया था।

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे की राशि में कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक घमासान और तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने गुरुवार को इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) के सामने पेश होकर कई अहम दस्तावेज सौंपे हैं। संजय सिंह का दावा है कि ये दस्तावेज 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' द्वारा जमीन खरीद के नाम पर किए गए करोड़ों रुपये के घोटाले को उजागर करने में मदद करेंगे। SIT को सबूत सौंपने के बाद संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा

Sanjay Singh Ayodhya Ram Mandir SIT

SIऊ को सबूत सौंपते AAP सांसद संजय सिंह (X/@SanjayAzadSln)

"जमीन खरीद के नाम पर ट्रस्ट ने किया करोड़ों का घोटाला। मैंने सारे दस्तावेज SIT को सौंप दिए हैं। आगे क्या कार्यवाही होगी प्रभु श्री राम ही जानें?"

End of Feed