राम मंदिर चढ़ावा केस: SIT जांच रिपोर्ट से बढ़ी ट्रस्ट की मुश्किलें, पदाधिकारियों के अयोध्या छोड़ने पर रोक

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित अनियमितताओं के मामले में SIT ने प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में कुछ पदाधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज में भी अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी जा सकती है।

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित अनियमितताओं के मामले में विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान चढ़ावे की रकम के प्रबंधन और गणना प्रक्रिया में गंभीर खामियों के संकेत मिले हैं। बताया जा रहा है कि SIT जल्द ही अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने ट्रस्ट के पदाधिकारी के अयोध्या छोड़ने पर रोक लगाई है।

Ayodhya Ram Mandir

अयोध्या राम मंदिर (फाइल फोटो)

सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने की आशंका

बताया जा रहा है कि SIT ने 6 दिनों में करीब 150 लोगों से पूछताछ की। जिनमें ट्रस्ट के पदाधिकारी, प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी, SBI और TCS के कर्मचारी भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, जांच में ट्रस्ट प्रबंधन से जुड़े 20 से 25 लोगों की संभावित लापरवाही या संलिप्तता की बात सामने आई है। जांच के दौरान कुछ सीसीटीवी फुटेज में चढ़ावे की रकम के साथ छेड़छाड़ के संकेत भी मिले हैं। वहीं कुछ फुटेज के डिलीट किए जाने की भी आशंका जताई गई है। SIT ने इस मामले में लापरवाही और संभावित साजिश इन दोनों पहलुओं से जांच की है।

End of Feed