राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT का बड़ा खुलासा, CCTV में कैद हुईं नकदी हटाने की 105 घटनाएं

Ram Mandir Donation Theft Row: अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर एसआईटी की लगभग 70 हजार पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा हुआ। आरोप पत्र में कहा गया है कि गिनती वाली जगह से नकदी हटाए जाने की 105 घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई हैं।

Ram Mandir Donation Theft Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के आदेश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) के लगभग 70,000 पृष्ठ के आरोप पत्र के अनुसार दान राशि का गबन नकदी की गिनती की प्रक्रिया के दौरान हुआ था और एक पूरा नेटवर्क शामिल था।

Ram Mandir

अयोध्या स्थित राम मंदिर (फाइल फोटो)

आरोप पत्र में कहा गया है कि गिनती वाली जगह से नकदी हटाए जाने की 105 घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई हैं। आरोप पत्र में आठ आरोपियों अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला उर्फ शनि, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमाशंकर मिश्रा, राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव का नाम शामिल है, जो न्यायिक हिरासत में हैं।

End of Feed