अयोध्या: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सभी अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का निर्माण कार्य दिसंबर के अंत तक पूरा होने का दावा किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना का पहला खंड तीन साल में शुरू होने की उम्मीद है।
फाइल फोटो
