अगर लड़ा राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपियों का केस तो लग जाएगा 5 लाख का जुर्माना- अयोध्या बार एसोसिएशन का बड़ा ऐलान

Ram Mandir Donation Row: अयोध्या बार एसोसिएशन (Ayodhya Bar Association) ने फैसला किया है कि राम मंदिरा चंदा चोरी के आरोपियों का केस कोई भी वकील नहीं लड़ेगा। इस मामले में आठ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चंदा चोरी केस में अयोध्या बार एसोसिएशन (Ayodhya Bar Association) ने बड़ा ऐलान किया है। अयोध्या बार एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि अयोध्या का कोई भी वकील, उन आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा, जिन पर चंदा चोरी का आरोप है। बार एसोसिएशन ने मांग की है कि जांच निष्पक्ष तरीके से हो और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, ऐसा न हो कि छोटे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई हो और बड़े लोगों को छोड़ दिया जाए।

ram mandir bar association

राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा अयोध्या का कोई वकील

लगेगा पांच लाख का जुर्माना

आज राम मंदिर चंदा चोरी के मामले को लेकर अयोध्या बार एसोसिएशन की मीटिंग हुई, जहां आरोपियों का केस न लड़ने का फैसला किया गया। इतना ही नहीं एसोसिएशन ने यह भी तय किया है कि अगर कोई वकील इसका उल्लंघन करता है तो उसपर पांच लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा, "इस मामले में कोई भी वकील आरोपी का पक्ष नहीं रखेगा और अगर कोई ऐसा करता है, तो उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।"

End of Feed