Hanuman Garhi Darshan Time: रामनवमी पर अयोध्या के हनुमानगढ़ी का दर्शन शेड्यूल जारी किया गया है। यह शेड्यूल 15 अप्रैल यानी आज से लागू हो जाएगा और 18 अप्रैल तक जारी रहेगा। हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन महंत प्रेमदास ने रामनवमी के लिए नया दर्शन शेड्यूल जारी किया है। नए शेड्यूल के अनुसार सुबह चार बजे भक्तों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। वहीं दोपहर 12 से 12:20 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। रामनवमी के दिन श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं रहेंगी। इस दिन भगवान के दर्शन के लिए भक्तों का प्रवेश 3:30 बजे ही शुरू हो जाएगा। हनुमानगढ़ी से पहले रामनवमी के लिए राम मंदिर का शेड्यूल भी जारी किया जा चुका है।
हनुमानगढ़ी
हनुमानगढ़ी मंदिर का नया शेड्यूल
हनुमानगढ़ी में 15 से 18 अप्रैत तक हनुमान जी की आरती पूजा और श्रृंगार सुबह 3 बजे से 4 बजे तक होगा। जिसके बाद दर्शन के लिए भक्तों का प्रवेश 4 बजे से शुरू हो जाेगा। दोपहर 12 बजे से 12:20 बजे तक भोग और आरती के लिए मंदिर का पट बंद रहेगा। इस दौरान दर्शन के लिए प्रवेश भी रोक रहेगी। शाम को 3 बजे से 3:20 बजे तक आरती पूजा के लिए भी दर्शन को बंद रखा जाएगा। जिसके बाद संध्या आरती के लिए रात 10 बजे से 10:30 बजे तक श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी। रात में 11:30 बजे हनुमानगढ़ी में शयन आरती की जाएगी। जिसके बाद मंदिर का पट बंद कर दिया जाएगा।
रामनवमी के दिन खास व्यवस्थाएं
हनुमानगढ़ी में रामनवमी पर 17 अप्रैल को हनुमान जी के दर्शन पूजन और आरती का दौर रात 2:30 बजे से शुरू होगा। मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों का प्रवेश सुबह 3:30 बजे से शुरू हो जाेगा। वहीं दोपहर 11:45 से 12:20 तक भगवान राम की जन्म आरती होगी, जिसके लिए हनुमानगढ़ी का कपाट रहेगा बंद। रामनवमी को 3:00 से 3:20 बजे तक शायं काल की आरती होगी। इसके बाद रात 10:00 से 10:30 बजे तक संध्या आरती की जाएगी। इस दौरान भी प्रवेश रहेगा बंद और रात 11:30 बजे आमजन के लिए हनुमानगढ़ी का पट बंद हो जाएगा।
