Ayodhya News: अयोध्या में श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी निजात, प्राण प्रतिष्ठा से पहले बदलेगी रामनगरी में ट्रैफिक की शक्ल

Ayodhya News: रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में यातायात व्यवस्था बदली नजर आने लगेगी। शहर की सड़कों पर मनमानी तरीके से फर्राटा भर रहे ई-रिक्शा के रूट अब तय कर दिए जाएंगे। वहीं अयोध्या में कचहरी के बाहर मल्टीलेवल पार्किंग की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। इस मल्टीलेवल पार्किंग के कारण के सबसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाम से निजात मिल जाएगी।

Ayodhya News: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले यातायात व्यवस्था की शक्ल बदली नजर आने लगेगी। शहर की सड़कों पर मनमाने तरीके से फर्राटा भर रहे ई-रिक्शा अब मुख्य मार्गों पर नजर नहीं आएंगे, बल्कि संचालन के लिए रूट निर्धारित किया जाएगा। जिसके लिए यातायात पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है और ई-रिक्शा पर कोडिंग का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा चालकों के अभिलेख भी जुटाए जा रहे हैं। जिन्हें मोबाइल के व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा जाएगा। सभी चालक प्रतिदिन ट्रैफिक प्लान की गतिविधियों से रूबरू होंगे और यातायात पुलिस के इशारे पर ही शहर में मार्गों पर मूवमेंट करेंगे।

Ayodhya News

प्राण प्रतिष्ठा से पहले बदलेगी रामनगरी अयोध्या में ट्रैफिक की शक्ल

जिले में लगभग 8200 ई- रिक्शा पंजीकृत हैं। इसमें से ज्यादातर ई- रिक्शा शहर के विभिन्न मार्गों पर मनमानी तरीके से फर्राटा भर रहे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से रामनगरी में श्रद्वालुओं की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। जिसके मद्देनजर श्रद्वालुओं को अयोध्या धाम व नगर में सुरक्षित व बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस होमवर्क में जुट गई है।

End of Feed