अयोध्या: कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र और शुभ दिन माना गया है। सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। यही वजह है कि रविवार से ही रामनगरी पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने रात 2 बजे से ही विभिन्न घाटों पर सरयू नदी के जल से स्नान करना शुरू कर दिया है। अभी तक लाखों लोग डुबकी लगा चुके हैं। इसके अलावा आज ही देव दिवाली का पर्व भी मनाया जा रहा है। लिहाजा, भक्त दीप जलाकर घाटों को रोशन कर रहे हैं।
सरयू तट पर भक्तों की भीड़
