Dehradun News: 80 लाख की धोखाधड़ी को दिया अंजाम, एटीएस ने किया फर्जी सिम कार्ड घोटाले का भंडाफोड़

  • Agency by: भाषा
  • Updated Feb 22, 2024, 05:04 PM IST

Dehradun News: उत्तराखंड एटीएस टीम ने देहरादून में 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की घटना के बाद फर्जी सिम कार्ड घोटाले का भंडाफोड़ किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने कई फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं।

Dehradun News: उत्तराखंड में फर्जी सिम कार्ड से धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। उत्तराखंड पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने इस फर्जी सिम कार्ड घोटाले का भंडाफोड़ है और गिरोह के सरगना को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि, फर्जी सिम कार्ड से धोखाधड़ी का मामला तब सामने आया जब देहरादून में एक निवासी के साथ 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई गई। इस मामले से फर्जी सिम कार्ड घोटाले के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय साइबर अपराध पुलिस थाने में 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई है। फर्जी सिम कार्ड के घोटाले पर बात करते हुए एटीएस (साइबर अपराध) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली के चांदनी महल के तुर्कमान गेट निवासी मुदस्सिर मिर्जा के पास से तीन हजार फर्जी सिम कार्ड बरामद किये गये हैं।

ATS busted fake SIM card scam in Dehradun

एटीएस ने देहरादून में फर्जी सिम कार्ड घोटाले का भंडाफोड़

निवेश का लालच देकर दिया धोखाधड़ी को अंजाम

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता को सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश का लालच दिया गया। अधिकारियों के अनुसार मिर्जा ने लोगों के साथ धोखाधड़ी के लिए स्मार्ट उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले ‘एम2एम’ सिम का इस्तेमाल किया। उसने एक कंपनी को सीसीटीवी लगाने वाली कंपनी के रूप में दिखाकर पंजीकृत कराया और उसके बाद इस फर्जी कंपनी के नाम पर लगभग 45,000 सिम कार्ड (‘एयरटेल’ के 29,000 और ‘वोडाफोन-आइडिया’ के 16,000 सिम कार्ड) जारी करवाये। इस प्रकार मिर्जा इन सिम कार्ड के नंबर का साइबर धोखाधड़ी के लिए बेचा। जिसके माध्यम से उसने धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया।

End of Feed