मेट्रो स्टेशन बंद होने पर आतिशी का केंद्र पर वार, बोलीं- दिल्लीवालों को परेशान करना मंजूर, छात्रों से संवाद क्यों नहीं?

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों को बंद कर आम जनता को परेशान किया जा रहा है, लेकिन सरकार जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं से बातचीत नहीं कर रही।

आज सुबह दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगातार मेट्रो स्टेशनों को बंद कर आम यात्रियों की आवाजाही प्रभावित की जा रही है, लेकिन जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं से बातचीत करने की कोई कोशिश नहीं की जा रही।

Atishi

आप नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी (File Photo)

आतिशी ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, "मोदी सरकार दिल्ली की लाइफलाइन यात्रा को दिन-ब-दिन बाधित करने और आम यात्रियों को परेशान करने के लिए तैयार है, लेकिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं से बात करने को तैयार नहीं है।"

End of Feed