बाढ़ से बेहाल असम, अब तक 78 लोगों की मौत, फसलों को भारी नुकसान; 7 जिलों में अब भी हालात गंभीर

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। अभी भी राज्य के सात जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और करीब 3 लाख लोग संकट झेल रहे हैं। सरकार ने राहत सामग्री भेजी है और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

असम में बाढ़ का संकट लगातार बना हुआ है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 पहुंच गई है। राज्य के 7 जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं और 3 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है।

assam flood news

असम में बाढ़ से हालात गंभीर

7 जिले अब भी बाढ़ से प्रभावित

असम बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव, विश्वनाथ और कामरूप (मेट्रो) शामिल हैं। इन जिलों के 21 राजस्व सर्किल और 551 गांवों बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। कुल 3,00,031 लोगों पर इसका प्रभाव पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ के कारण बुधवार को तीन और लोगों की मौत हुई है। इनमें दो मौतें शिवसागर और एक गोलाघाट जिले में दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य में बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्या 78 हो गई है।

End of Feed