असम में बाढ़ से तबाही! अब तक 75 मौतें, पानी में डूबे कई जिले, फसलें बर्बाद; बड़े राहत पैकेज का ऐलान

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। राज्य के सात जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं और 3.32 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है।

Assam Flood News: असम में भीषण बाढ़ से स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। मंगलवार को शिवसागर जिले से 7 और लोगों की डूबने से मौत की खबर सामने आई है। जिसके बाद असम में बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 75 हो गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रभावित परिवारों के लिए बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया है।

Assam flood

असम में बाढ़ का कहर जारी (File Photo)

इन 7 जिलों में बाढ़ का कहर

असम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DRIMS) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 7 जिलें फिलहाल बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। जिनमें शिवसागर, चराईदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव, सोनितपुर और कामरूप (मेट्रो) शामिल हैं। 21 राजस्व सर्किलों के 622 गांवों की 3.32 लाख से अधिक आबादी बाढ़ की चपेट में बनी हुई है।

End of Feed