राजस्थान विधानसभा को फिर मिली बम की धमकी; गहलोत बोले- सुरक्षा व्यवस्था का बन रहा मजाक, अपराधियों के हौसले हो रहे बुलंद

राजस्थान विधानसभा को बम से उड़ाने की ताजा धमकी ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना को कानून-व्यवस्था की विफलता बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है।

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा को बम से उड़ाने की फिर धमकी मिलने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने तीखा हमला करते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था का मजाक बन रहा है। गहलोत ने आरोप लगाया कि अपराधियों के मन से "कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है।" पुलिस के अनुसार राजस्थान विधानसभा को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला, जिसके बाद पुलिस ने विधानसभा परिसर की गहन तलाशी ली पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

Ashok Gehlot Slams Law and Order After Fresh Bomb Threat to Rajasthan Assembly (Photo: PTI)

अशोक गहलोत का राजसथान सरकार पर वार

कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का बन रहा मजाक

गहलोत ने एक बयान में कहा, "राजस्थान की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का जिस तरह से मजाक बन रहा है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राजस्थान विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलना कोई सामान्य बात नहीं है। अभी कुछ ही दिन पहले भी ऐसी धमकी मिली थी।" उन्होंने कहा, "विधानसभा जैसे लोकतंत्र के मंदिर को बार-बार निशाना बनाया जाना यह बताता है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं और उनके मन से कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है।"

End of Feed