अरुणाचल प्रदेश में सियांग प्रोजेक्ट के विरोध में प्रदर्शन हिंसक, विधायक के घर में तोड़फोड़

अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले में प्रस्तावित सियांग प्रोजेक्ट के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन हिंसक हो गया। यिंगकियोंग में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कीं, पुलिस से झड़प की और विधायक आलो लिबांग के आवास में तोड़फोड़ की।

अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले में प्रस्तावित 'सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना' (Siang Upper Multipurpose Project) के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। यिंगकियोंग में प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया, सड़कों को जाम किया और उनकी पुलिस के साथ भी तीखी झड़प हुई। इस दौरान स्थानीय विधायक आलो लिबांग के आवास में तोड़फोड़ की गई और कई सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया।

Siang Project Protest

अरुणाचल प्रदेश में सियांग प्रोजेक्ट के विरोध में प्रदर्शन हिंसक

विधायक के आवास में घुसे प्रदर्शनकारी

प्रस्तावित बड़े बांध वाले प्रोजेक्ट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यिंगकियोंग में कई स्थानों पर सड़कें जाम कीं। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इस कदर भड़का कि वे स्थानीय विधायक आलो लिबांग के आवास में घुस गए, जहां उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की। बताया गया कि उस समय कई मंत्री और विधायक भी उनके आवास पर ठहरे हुए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, डाइटे डाइम ब्रिज के पास एक पुलिस वाहन में आग लगा दी गई। इसके अलावा जिले के अलग-अलग हिस्सों में कई अन्य सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचाए जाने की खबर सामने आई है।

End of Feed