Arrah News: बिहार के आरा में शादी समारोह के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों की मौत, एक घायल

बिहार के भोजपुर जिले के आरा में चकिया गांव के पास एक शादी समारोह में जयमाला के बाद छह हथियारबंद अपराधियों ने गोलीबारी की। घटना में दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने SIT गठित कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार के भोजपुर जिले के आरा से एक सनसनीखेज और दर्दनाक वारदात सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकिया गांव के पास आयोजित एक शादी समारोह में जयमाला की रस्म संपन्न होने के बाद छह हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गोली लगने से घायल हो गया। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय राहुल कुमार और 21 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है। दोनों को आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी व मामले की तह तक जाने के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

arrah murder

घटना की जानकारी देते SDPO सुशील कुमार

रात करीब 11 बजे हुई गोलीबारी, एक घायल खतरे से बाहर

घटना को लेकर एसडीपीओ (सदर-1) सुशील कुमार ने जानकारी दी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकिया गांव में शादी समारोह के पास रात करीब 11:00 बजे तीन लोगों को गोली मारी गई। गोली लगने से राहुल कुमार और दीपक कुमार की मौत हो गई। वहीं, तीसरे घायल युवक की स्थिति को लेकर पुलिस ने बताया कि वह फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका उपचार चल रहा है। एसडीपीओ सुशील कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश या विवाद होने की बात सामने आई है।

End of Feed