ठंडा-ठंडा, कूल-कूल रहेगा अप्रैल; तीन दिन में बदलेगा मौसम का मिजाज

अप्रैल का महीना ऐसा महीना होता है, जब गर्मी धीरे-धीरे परवान चढ़ती है और हीटवेव की खबरें आने लगती हैं। लेकिन इस साल ऐसा नहीं होने जा रहा। इस साल अप्रैल की शुरुआत ही ठंडा-ठंडा-कूल-कूल मौसम के साथ होगी। 3 और 4 अप्रैल को बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

मार्च खत्म होने को है और अब अप्रैल की गर्मी को लेकर लोग डरे हुए हैं। हो भी क्यों नहीं, मार्च की शुरुआत में ही भीषण गर्मी ने एक ट्रेलर तो दे दिया था। वो तो भला हो एक के बाद एक आए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का, जिनके कारण तापमान में बड़ी गिरावट आई। मार्च के दूसरे हफ्ते से बारिश और आंधी के साथ कई जगहों पर ओले भी गिरे और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से एक बार फिर सर्दी जैसा मौसम लौट आया। अगर आप अप्रैल में गर्मी को लेकर चिंतित हैं तो आपकी चिता दूर करने के लिए और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहे हैं। इन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते अप्रैल की शुरुआत भी हवाओं और बारिश से होगी। कुल मिलाकर अप्रैल भी ठंडा-ठंडा, कूल-कूल निकल जाएगा।

​अप्रैल में सूरज की गर्मी को ठंडा रखेंगे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

अप्रैल में सूरज की गर्मी को ठंडा रखेंगे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के अंत तक लू (हीट वेव) जैसे हालात नहीं होंगे। पूरे अप्रैल के महीने नियमित अंतराल पर बारिश की बूंदें गिरकर, तापमान को भी गिराएंगी और आसमान में बादलों का डेरा रहेगा जो तापमान को बढ़ने नहीं देगा। लगातार इस तरह की मौसम संबंधी घटनाओं के चलते उत्तर भारत और सेंट्रल इंडिया के ज्यादातर हिस्सों में तापमान नॉर्मल से कम रहेगा, यानी आपके लिए कंफर्टेबल रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पूरे उत्तर-पश्चिमी भारत और सेंट्रल इंडिया में कम से कम 20 अप्रैल तक तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस नीचे ही रहेगा।

End of Feed