APPSC परीक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, मूल्यांकन के नाम पर 1.14 करोड़ का खेल? IPS अधिकारी के ठिकाने पर छापा

FIR में परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की मैनुअल जांच में गड़बड़ी और साजिश के आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि इस काम के लिए एक निजी कंपनी को 1 करोड़ 14 लाख 32 हजार 312 रुपये का भुगतान किया गया।

दिल्ली : आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) की ग्रुप-1 मुख्य परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में कथित गड़बड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED के हैदराबाद जोनल ऑफिस की टीम ने 4 नवंबर को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में सात ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें हैदराबाद, सिकंदराबाद और आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के ठिकाने शामिल हैं। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई।

ED

(फाइल फोटो-Twitter)

ED की जांच विजयवाड़ा के सूर्यरावपेट पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुई थी। इस FIR में परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की मैनुअल जांच में गड़बड़ी और साजिश के आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि इस काम के लिए एक निजी कंपनी को 1 करोड़ 14 लाख 32 हजार 312 रुपये का भुगतान किया गया, जबकि कंपनी ने वास्तव में मैनुअल मूल्यांकन का काम किया ही नहीं था।

End of Feed