UP में चुनाव से पहले एक और महिला अधिकारी ने नौकरी को कहा अलविदा, अनुपमा सरोज का VRS मंजूर

UP Elections 2026: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एक और महिला अधिकारी ने सरकारी नौकरी को अलविदा कह दिया। जीएसटी विभाग की डिप्टी कमिश्नर अनुपमा सरोज का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) मंजूर हो गया है।

UP Elections 2026: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एक और महिला अधिकारी ने सरकारी नौकरी को अलविदा कह दिया। जीएसटी विभाग की डिप्टी कमिश्नर अनुपमा सरोज का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) मंजूर हो गया है। सरकारी सेवा से उनके बाहर आने के बाद उनके राजनीति में कदम रखने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकती हैं।

Times Now Breaking

GST डिप्टी कमिश्नर अनुपमा सरोज का VRS मंजूर

कौन हैं अनुपमा सरोज?

अनुपमा सरोज समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद सुशीला सरोज की बेटी और सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की पत्नी हैं। उनके परिवार का समाजवादी पार्टी से पुराना राजनीतिक जुड़ाव रहा है। ऐसे में उनके VRS को आगामी चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

End of Feed