अंकिता भंडारी हत्याकांड: इंडिया गेट पर प्रदर्शन पर बैठे माता-पिता-विपक्षी नेता रिहा, सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर रातभर जारी प्रदर्शन के बाद अंकिता के माता-पिता और कई विपक्षी नेता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर धरना प्रदर्शन पर बैठे उनके माता-पिता और विपक्षी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने सभी को रिहा कर दिया। वहीं, अन्य कांग्रेस नेताओं को प्रदर्शन स्थल से पुलिस ने हटा दिया। यह प्रदर्शन भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने की घोषणा और मामले में कथित 'वीआईपी एंगल' की जांच की मांग को लेकर किया जा रहा था।

Ankita Bhandari Case Protesters

दिल्ली में अंकिता भंडारी के माता-पिता और विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

प्रदर्शनकारियों और अंकिता के माता-पिता को आज तड़के करीब 4 बजे हिरासत में लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और महिला प्रदर्शनकारियों को सुबह 6 बजे से पहले ही जबरन उठा लिया गया।

End of Feed