Ankita Bhandari Case: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का गांधीनगर में होगा नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, सीबीआई कोर्ट में दर्ज हुए बयान

Ankita Bhandari Case: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित 'वीआईपी' एंगल की जांच तेज हो गई है। सीबीआई कोर्ट में पेशी के दौरान टीवी अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने नार्को एनालिसिस और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सहमति दे दी है। अदालत ने फैसला लिया है कि उर्मिला के ये दोनों टेस्ट गुजरात के गांधीनगर स्थित लैब में कराए जाएंगे।

Ankita Bhandari Case: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित 'वीआईपी' की भूमिका को लेकर चल रही जांच में एक महत्वपूर्ण मोड़ आ गया है। इस मामले से जुड़ी टेलीविजन अभिनेत्री उर्मिला सनावर शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में पेश हुईं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह निर्णय लिया गया कि उर्मिला सनावर का नार्को एनालिसिस और पॉलीग्राफ टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में कराया जाएगा।

cbi

सीबीआई कोर्ट में सुनवाई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नवंबर के तीसरे सप्ताह में होगा मेडिकल चेकअप

End of Feed